दुमका में कहां एक ही परिवार के चार सदस्यों को हुआ डायरिया, देखिये रिपोर्ट
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Nov 1, 2025
- 1 min read

चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में किया गया है भर्ती
दुमका। जिला के गोपीकांदर प्रखंड के सुरजूडीह पंचायत के पहाड़पुर गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों को डायरिया ने अपने चपेट में लिया है। चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में शुक्रवार को भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। मरीजों में 45 वर्षीय छबिलाल हांसदा, 16 वर्षीय शिवानी हांसदा, 14 वर्षीय रोसेबेला हांसदा और 11 वर्षीय रामजीत हांसदा शामिल है। सभी एक ही परिवार के है।

परिवार के अन्य पांच सदस्य हैं स्वस्थ
दुमका। बताया जाता है कि परिवार में कुल नौ सदस्य हैं। मरीज तीनों भाई बहन की मां हेमंती मरांडी ने बताया कि हमलोग जल मीनार का पानी पीते थे। पिछले एक सप्ताह में चापाकल का पानी पीते हैं। परिवार में बाकी पांच सदस्य फिलहाल स्वास्थ्य है।

रविवार को पहाड़पुर में भेजा जायेगा मेडिकल टीम
दुमका। डॉक्टर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि मरीजों का ईलाज चल रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। रविवार तक ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि रविवार को पहाड़पुर में मेडिकल टीम भेजा जा रहा है। पूरे गांव में बिलीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। स्थानीय स्वास्थ्य सहिया गांव के अन्य परिवार पर परामर्श स्थापित किए हुए हैं। अभी तक गांव में अन्य घरों में डायरिया नहीं फैला है। स्थिति नियंत्रण में है





Comments