top of page

दुमका में अचानक ढह गया दो मंजिला विद्यालय भवन

दुमका। जिले के जामा प्रखंड क्षेत्र के खटंगी पंचायत अंतर्गत पहरीडीह गांव में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पहरीडीह का विद्यालय भवन शनिवार संध्या को भर भर भराकर ढह गया। विद्यालय का दो मंजिला भवन अचानक शाम 6 बजे भर भराकर धारासायी होकर गिर पड़ा। विद्यालय भवन का लिलटन पिलर सहित पुरा भवन गिर गया। यह विद्यालय भवन 2007 में बना था।

शनिवार को खुला था स्कूल, तीन बजे हुई थी छूट्टी

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकंदर अली ने बताया कि विद्यालय शनिवार को भी खुला था। तीन बजे छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जा चुके थे। इसे महज संयोग ही कहा जायेगा कि छुट्टी के तीन घंटे बाद विद्यालय भवन गिरा। अगर यह घटना दिन में होती तो कई बच्चे इस दुर्घटना के शिकार हो सकते थे। साथ ही इसके चपेट में विद्यालय के शिक्षक भी आ जाते। इससे साफ पता चलता है कि भवन निर्माण में बहुत अनियमितता बरती गयी है


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page