दुमका में ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रतिष्ठित व्यवसायी के आवास पर छापेमारी
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Dec 9, 2025
- 1 min read

सुबह 7:30 बजे से चल रही कार्रवाई
छापेमारी के कारणों का अब तक खुलासा नहीं
दुमका में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे से नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी के आवास पर ACB की टीम छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह आवास नवीन पटवारी का है, जहां तीन भाई एक साथ रहते हैं।

सुरक्षा बलों ने आवास के आसपास बेरिकेडिंग की
दुमका। छापेमारी के दौरान पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा बलों ने आवास के आसपास बेरिकेडिंग कर दी है और किसी भी बाहरी व्यक्ति, विशेषकर मीडिया की एंट्री को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।
कड़ी सुरक्षा के बीच अधिकारी मौन
दुमका। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह कार्रवाई किस मामले में की जा रही है। मौके पर मौजूद किसी भी अधिकारी ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।
ACB की यह छापेमारी किस दिशा में आगे बढ़ती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।




Comments