दुमका के हंसडीहा में वृद्ध महिला की संदेहास्पद मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 16, 2025
- 2 min read

जांच करने के लिए महिला के घर पहुंची पुलिस
दुमका। हंसडीहा थाना क्षेत्र के छोटी रनबहियार गांव में गिरकर चोट लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान इसी गांव के सोनामुनी हेंब्रम 65 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई एसडीपीओ अमित कच्छप, सर्कल इंस्पेक्टर विशुन देव पासवान और थाना प्रभारी ताराचंद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात परिजनों से कहीं। इस पर मृतका के परिजन पुलिस को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम से किया इनकार
परिजनों का कहना था कि गिरकर चोट लगने से महिला की मौत हुई है। हम लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। इस संदर्भ में थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त महिला गांव में ही सड़क किनारे गिरी हुई थी जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा उक्त महिला के परिजनों को दी गई। जिसके बाद महिला के परिजन वहां पहुंच कर शव अपने घर ले गए। मौत गिर कर चोट लगने से हुई है इस बात को कहकर मृतका के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते जिसे लिखित रूप से मृतका के परिजनों ने थाना में दिया है

नहीं हुई शिनाख्त, प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार
दुमका। शिनाख्त नहीं होने पर अज्ञात शव का प्रशासन ने अंतिम संस्कार करवा दिया है। ज्ञात हो कि हंसडीहा देवघर रेलखंड पर बीते एक सप्ताह पूर्व पैसेंजर ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद हंसडीहा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर कर दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शीत गृह में शव को सुरक्षित रखा था। सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी शिनाख्त नहीं होने की वजह से दुमका में मंगलवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।






Comments