top of page

दुमका के सरैयाहाट बीडीओ कार्यालय में दिनदहाड़े लगी भीषण आग

बीडीओ चेंबर में कुर्सी-टेबल सहित कई सामग्री जलकर राख

दुमका। बुधवार की सुबह सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बीडीओ चेंबर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना करीब सुबह 10रू30 बजे की है। बताया गया कि आग एसी ब्लास्ट होने से लगी, जिससे चेंबर में रखी कुर्सी, टेबल, फाइलें और अन्य आवश्यक सामग्री जलकर नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंच ही रहे थे कि तभी प्रतिनियुक्त होमगार्ड ने बीडीओ चेंबर की खिड़की से धुआं उठते देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद कार्यालय में मौजूद सभी कर्मी मौके पर पहुंचे। इसी बीच सीओ-सह-बीडीओ राहुल कुमार सानू भी वहां पहुंच गए और उन्होंने तत्काल कार्यालय की बिजली सप्लाई कटवाने का निर्देश दिया। कर्मचारियों ने मिलकर अग्निशामक यंत्र (थ्पतम म्Ûजपदहनपेीमत) की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

कई सामान जलकर नष्ट, एसी में तकनीकी खराबी बताई गई कारण

आग बुझने के बाद जब कर्मचारी अंदर पहुंचे तो देखा कि एसी पूरी तरह जलकर राख हो चुका था, साथ ही कुर्सी, टेबल और फाइलें भी नष्ट हो गई थीं। चेंबर की सीलिंग भी पूरी तरह जल गई। बिजली मिस्त्री की जांच में सामने आया कि एसी में तकनीकी खराबी के कारण ब्लास्ट हुआ। सामान्यतरू शॉर्ट सर्किट की स्थिति में एमसीबी गिर जाती है, परंतु इस बार एसी के अंदरूनी फॉल्ट से यह हादसा हुआ।

होमगार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

होमगार्ड की सजगता की वजह से बड़ा नुकसान टल गया। यदि उसने समय पर धुआं देखकर हल्ला नहीं किया होता, तो आग पूरे प्रखंड कार्यालय में फैल सकती थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीओ-सह-बीडीओ राहुल कुमार सानू ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और विभागीय जांच कराई जाएगी।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page