top of page

दुमका के रामगढ़ में फिर मिली मासूम की लाश, पुलिस की नाकामी बेनकाब, क्षेत्र में दहशत और आक्रोश

5 वर्षीय हार्दिक का क्षत-विक्षत शव मिला, मासूम की निर्मम हत्या की आशंका

दुमका। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सारमीदृकेंदखपरा सीमा पर मंगलवार को 5 वर्षीय हार्दिक कुमार राय का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हार्दिक 21 दिसंबर की दोपहर घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। ग्रामीणों को सड़क किनारे पहाड़ी के पास दुर्गंध आने पर घटना का पता चला। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि मासूम का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और एक आंख तक निकाल ली गई थी। यह दृश्य देख पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

लगातार दूसरे बच्चे की हत्या, पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

दुमका। करीब तीन महीने पहले भी रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुशमाहा स्थित संत मोनिका आवासीय विद्यालय से गायब हुए एक बच्चे की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। उस मामले का आज तक पुलिस उद्भेदन नहीं कर सकी है। अब फिर एक मासूम की हत्या ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण ही अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और बच्चे सुरक्षित नहीं हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा, पर जनता न्याय की मांग में उग्र

दुमका। रामगढ़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। लेकिन दूसरी ओर, क्षेत्र की जनता गुस्से में है और मांग कर रही है कि बच्चों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा पुलिस-प्रशासन पर जवाबदेही तय की जाए।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page