दुमका के रानीश्वर थाना क्षेत्र में भी सामुहिक दु-ष्क-र्म, 8 गिरफ्तार
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 4, 2025
- 1 min read

नाबालिग के साथ हुई घटना, पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज
दुमका। जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र से भी बड़ी खबर सामने आयी है। वहां नाबालिग के साथ गैंगरेप किये जाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया है कि रानीश्वर थाना क्षेत्र में 03 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के क्रम में और मेला से लौटने के दौरान बच्ी के साथ गलत किया गया है। इस मामले में आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। नाबालिग ने चार लोगों पर आरोप लगाया है। बाद में डीआईजी अंबर लकड़ा ने इस मामले में 8 आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में चार नाबालिग हैं।
मेला से लौट रही थीं दोनों किशोरियां
दुमका। जानकारी के अनुसार रानीश्वर में 13 और 17 साल की दो नाबालिग किशोरियों के साथ घटना हुई है। इनमें से एक का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की है जबकि दूसरी नाबालिग ने चार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह घटना तब हुई जब दोनों किशोरियां 03 अक्टूबर की देर शाम मेला से वापस अपने घर लौट रही थी। इस मामले में शनिवार के देर शाम तक प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गयी थी पर किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।




Comments