top of page

दुमका के डीसी अभिजीत सिन्हा को नीति आयोग करेगा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

दो नवाचारों ने बढ़ाया जिले का मान

दुमका। जिलि के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा को नीति आयोग द्वारा आयोजित “यूज केस चैलेंज” में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। यह सम्मान उन्हें दो श्रेणियों — शिक्षा एवं वित्तीय समावेशन और कौशल विकास — में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया जाएगा।

नीति आयोग ने सराहा

दुमका के नवाचारभारत सरकार के नीति आयोग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि दुमका जिले की दो नवाचार पहलें —“24x7 अकादमिक सपोर्ट टू स्टूडेंट्स”“एम्पावरिंग रूलर वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप”

— देशभर के आकांक्षी जिलों में सर्वोत्तम नवाचारों के रूप में चयनित की गई हैं। इन पहलों के माध्यम से दुमका ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल कायम की है।

मसूरी में होगा सम्मान समारोह

यह राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 9 अक्टूबर 2025 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी में आयोजित होगा। इस अवसर पर डीसी अभिजीत सिन्हा अपने जिले में चलाए गए नवाचारों पर 10 मिनट का प्रेजेंटेशन देंगे। वे बताएंगे कि इन पहलों से ग्रामीण क्षेत्रों में क्या बदलाव आए हैं और कैसे यह योजनाएँ लाभार्थियों के जीवन में सकारात्मक असर डाल रही हैं।

दुमका ने दिखाया शिक्षा में नई राह

“24x7 अकादमिक सपोर्ट टू स्टूडेंट्स”इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। यह कार्यक्रम छात्रों को हर समय शैक्षणिक सहायता प्रदान करता है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और ग्रामीण बच्चों को बड़े शहरों के विद्यार्थियों जैसा अवसर मिलने लगा है।

महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का बल

“एम्पावरिंग रूलर वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप” पहल के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। “दीदी की दुकान” जैसी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता के सफर को नई दिशा दी है। इस पहल से महिलाएँ न केवल आमदनी अर्जित कर रही हैं बल्कि अपने परिवारों और समाज में प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।

दुमका बना प्रेरक उदाहरण

दुमका जिले की यह सफलता ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा सुधार के क्षेत्र में एक प्रेरक उदाहरण मानी जा रही है। नीति आयोग द्वारा मिली राष्ट्रीय पहचान से दुमका का नाम देश के अग्रणी आकांक्षी जिलों में शामिल हो गया है।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page