दुमका के काठीकुण्ड में वाहन के धक्का से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 5 hours ago
- 2 min read

दुमका। काठीकुंड थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास गुरुवार की देर शाम अज्ञात हाइवा के धक्का से घायल 30 वर्षीय श्रीतन सोरेन की शुक्रवार को मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक काठीकुंड के चन्द्रपुरा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया। स्वजनों ने बताया कि युवक मेला देखने के लिए पैदल निकला था। देर रात को घर लौट रहा था, इसी बीच अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। थाना की पुलिस की मदद से युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की शादी नहीं हुई थी। दैनिक मजदूरी करता था। नगर थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात हाइवा चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

असंतुलित होकर गिरा बाइक सवार, युवती घायल
दुमका। गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर छतरचुआं के पास शुक्रवार को कोयला हाईवा के चकमा देने से बाइक सवार एक युवक और युवती असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गए। जिसमें युवती घायल हो गयी। घटना के संबंध में बाइक चालक प्रकाश हांसदा 18 वर्ष ने बताया कि वह उनके चाचा की लड़की के साथ अपने गांव गमहरिया से गोपीकांदर आ रहे थेद्य इसी बीच थाना क्षेत्र के छतरचूआं के पास आगे से आ रहे कोयला हाईवा के द्वारा चमका देने से बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पर गिर गई। जिसमें बाइक पर सवार चचेरी बहन सुहागिनी सोरेन घायल हो गई। वही प्रकाश हांसदा को आंशिक चोट आई है। घायल सुहागिनी सोरेन पिता टिकीट सोरेन को सिर तथा पैर पर काफी चोट लगने से ग्रामीणों ने गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉ सुमित आनंद ने घायल का प्राथमिक उपचार कर सिर का अल्ट्रासाउंड के लिए दुमका जाने की सलाह देकर घर भेज दिया।

गोपीकांदर में 18 वाहनों का काटा गया चलान
दुमका। दुमका- पाकुड़ मुख्य मार्ग के गोपीकांदर थाना गेट के सामने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में पुलिस कर्मियों ने दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, कागजात की जांच किया। चार पहिया माल वाहन से लेकर 18 पहिया वाहन चालकों का सीट बेल्ट नहीं लगने पर चालान काटा गया। 18 वाहनों का चालान काटा गया। 3 ऑफलाइन और 15 ऑनलाइन चालान काटा गया। वाहन चेकिंग अभियान में एसआई धर्मल मांझी, राजन सिंह, बृजमोहन सिंह, सत्यम कुमार, प्रदीप सोरेन, पायसील किस्कू, सहायक पुलिसकर्मी शामिल थे।









Comments