दुमका एसपी ने पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस मनाते हुए सभी शहीद पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 21, 2025
- 2 min read

1959 में लेह लद्दाख में वीरगति को प्राप्त हुए थे सीआरपीएफ के अफसर और 20 जवान
दुमका। एसपी ने 21 अक्टूबर को दुमका के पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस मनाते हुए सभी शहीद पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने अपने संबोधन में कहा कि, "जैसा कि हम सभी जानते है कि आज पुलिस "संस्मरण दिवस" है।"
21 अक्टुबर 1959 को लेह लद्दाख के हॉट स्प्रींग में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपाधीक्षक करम सिंह अपने बीस बहादुर जवान साथियों के साथ चीनी सेना के साथ अपनी देश की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये थे, तब से हम प्रतिवर्ष इस तिथि को पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाते है।"
देशभर में 191 पदाधिकारी एवं जवान शहीद हुए
दुमका। एसपी ने कहा, "हम उन शहीद जवानों को याद कर नमन करते है। हम सभी केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों तथा राज्य पुलिस बलों के उन बहादुर पदाधिकारियों एवं जवानों को याद करते है, जिन्होने देश की सीमाओं की रक्षा तथा आन्तरिक सुरक्षा एवं शान्ति स्थापित करने के दौरान अपनी प्राणों की आहुति दी है। देश की सीमा की रक्षा, आन्तरिक सुरक्षा एवं शान्ति स्थापित करने के क्रम में विगत एक वर्ष यानी 01 सितम्बर-2024 से 31 अगस्त-2025 तक कुल 191 पदाधिकारी एवं जवान शहीद हुए हैं।"
झारखण्ड पुलिस का आरक्षी सुनिल धान भी हुआ है शहीद
दुमका। एसपी ने कहा कि झारखण्ड राज्य के एक शहीद पुलिसकर्मी के साथ-साथ हम उन सभी पुलिसकर्मियों को नमन करते है तथा उन्हें अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ जिन्होने विगत एक वर्ष में अपनी शहादत दी है।"
दुमका जिलाबल के पूर्व में शहीद हुए आठ पुलिस पदाधिकारियों को भी दी श्रद्धांजलि
दुमका। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर विजय कुमार महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी अमित कक्षप, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एकुङ डुंगडुंग, पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ धान, पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल थाना सत्यम कुमार, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र दुमका के रमेश मंडल, परिचारी अभय कुमार सिंह एवं पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित थे।












Comments