जिसने भी सुनी इस युवक की शर्मनाक करतुत वह रह गया दंग
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 4 hours ago
- 1 min read

दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व एक वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक सुनीराम हांसदा उर्फ राजा हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुनीराम की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से की है। दरअसल 2 वर्ष पूर्व शिकारी पड़ा थाना क्षेत्र की 70 वर्षीय आदिवासी महिला ने रेप का यह मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि उसके पति का देहांत हो चुका है और वह घर में अकेले रहती है। इसी दौरान रात में जब वह घर मे अकेले सो रही थी उस वक्त उसी के टोले का एक बीस वर्षीय युवक घर आ गया। उसने जबर्दस्ती उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

दो वर्ष से फरार चल रहा था युवक
इस बाबत शिकारीपाड़ा थाना में भादवि की धारा धारा 376, 506, 341 और 323 में कांड संख्या 102/23 दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तारी के काफी प्रयास किया पर अभियुक्त फरार हो गया। वर्तमान थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा को यह सूचना मिली कि अभियुक्त अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने जब उसके यहां दबिश दी तो वह पकड़ा गया।









Comments