top of page

जामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल-सीम और दो बाइक बरामद

लोदना गांव में छापेमारी, रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपी

दुमका के जामा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसडीपीओ अमित कच्छप के नेतृत्व में रविवार को लोदना गांव में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। तकनीकी शाखा से सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद छापामारी दल का गठन कर मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया गया।

बरामद मोबाइल, सिम और बाइक से कई ठगी मामलों का हुआ खुलासा

गिरफ्तार युवकों में गुलजार सेख (21 वर्ष) और नकीब सेख (19 वर्ष), दोनों ग्राम पिंडारी, थाना सारठ, जिला देवघर के निवासी हैं। उनके पास से साइबर ठगी में उपयोग किया जाने वाला मोबाइल फोन, 6307678007 नंबर की सिम कार्ड, एक अपाचे और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल नंबर से कई साइबर अपराधों को अंजाम दिया गया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अपराध कबूल कर लिए हैं।

कई धाराओं में मामला दर्ज, अनुसंधान शुरू

जामा थाना में कांड संख्या 74/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें बीएनएस की धारा 111/319(2)/61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

छापामारी दल में कई अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में एसडीपीओ जरमुंडी अमित कच्छप, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार, पुअनि संजय कुमार, सअनि विनय कुमार, आरक्षी पुरुषोत्तम प्रसाद यादव, हवलदार कमल सिंह, सहायक आरक्षी दीपक चंद्र दे, पंकज कुमार मंडल और मिलन सेन की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा की गई इस तत्पर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page