top of page

कावरियों से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, 18 घायल


कावरियों से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, 18 घायल

घायलों में 6 महिलाएं शामिल, दो बाइक सवार समेत घायल 7 अस्पताल में भर्ती

तारापीठ से बेगुसराय वापस लौट रहे थे कांवरिया, बाइक को बचाने में हुआ हादसा

दुमका देवघर मुख्यमार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के कुरमन गांव के पास शनिवार को दो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कावरियों से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में जीप पर सवार एक महिला कांवरिया की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि 18 कांवरिया सहित दो बाइक सवार घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिधर मिश्रा सहित पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गयी। तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल 7 घायलों को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया गया। साथ ही जख्मी 11 कांवरियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा ले जाया गया। जहां सभी का इलाज कर छुट्टी दे दिया गया है। गंभीर रूप से घायल दो बाइक सवार सहित 7 घायलों का इलाज फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार पल्सर सवार दो लोग कुरमन के तरफ से अचानक तेजी से मुख्य सड़क पर आ गये। इसी बीच देवघर की तरफ से एक ट्रक बाइक सवार को धक्का मारते हुए दुमका की तरफ निकल गयी। इसी दौरान कावरियों से भरी जीप दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई। जिसमें एक महिला कांवरिया मनसा देवी (60 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक महिला के साथ लगभग 8 वर्ष का उसका पोता था जो दादी-दादी कहकर लगातार रोये और चिल्लाये जा रहा था। घायलों को अस्पताल भेजने के उपरांत पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया। कांवरियों से भरी जीप तारापीठ से पूजा कर वापस बिहार के बेगूसराय लौट रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री लुईस मरांडी फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। ओर घायलों से मिली। घायलों में बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गांव मल्हीपुर के प्रभाष महतो, संजू देवी, जयंत महतो, गोनर महतो, जलेश्वर साह, बबिता देवी, राजदीप महतो, सरिता देवी, जयंत कुमार, जागेश्वर साह, तिला देवी, पंचा देवी, मुख्तार महतो, श्यामदेव सिंह, सत्यम सिंह, सीमा देवी सहित मृतक मंशा देवी शामिल हैं। ये सभी जीप पर सवार थे। घायल बाइक सवारों में जामा थाना क्षेत्र के सिकटिया पंचायत के घटिया पिपरा गांव के सुनील राय एवं लालमोहन राय शामिल है।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+919801457777

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page