top of page

अभिभावक-शिक्षक बैठक में शामिल हुईं विधायक डॉ. लुईस मरांडी

दुमका। प्लस टू हाई स्कूल जामा में शनिवार को प्राचार्य डॉ अजीत कुमार की अध्यक्षता एवं जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ लुईस मरांडी की उपस्थिति में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी सह प्रतिभा-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक सह माध्यमिक राज्य शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बुलबुल कुमार ने स्वागत भाषण दिया। प्लस टू शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार ने विद्यालय की गतिविधियों का समुचित ब्यौरा अपने भाषण में रखा।

शिक्षा सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान की रीढ़: डा लोईस

विधायक ने कहा कि शिक्षा सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान की रीढ़ है। शिक्षा से ही समाज और प्रदेश का विकास संभव है। अपने भाषण से पूरे विद्यालय के अभिभावकों और शिक्षकों को छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बने रहने और उज्ज्वल भविष्य निर्माण की कामना की। जिसमें उन्होंने शिक्षा के महत्व, विद्यालय में शिक्षकों के योगदान और समाज का विद्यालय के प्रति नैतिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों को बड़ी ही सरलता से गंभीरता पूर्वक रखा। विधायक ने विद्यालय विकास के लिए अपने योगदान की रूपरेखा भी भाषण के दौरान रखी।

चहारदीवारी एवं मुख्य गेट निर्माण कराने का अनुरोध

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा बहामुनि किस्कू ने विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति सम्बन्धी समस्या को सबके सामने उजागर किया। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि गौतम यादव ने विधायक डॉ लुईस मरांडी से विद्यालय की चहारदीवारी एवं मुख्य गेट निर्माण कराने का अनुरोध किया।

मैट्रिक व इंटरमिडिएट के टापर्स को किया सम्मानित

विधायक द्वारा वार्षिक परीक्षा 2025 में माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाेत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के रेल परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को तथा इस कार्यक्रम के सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को विधायक एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। विधायक ने नवनियुक्त पीजीटी-गणित शिक्षिका शगुफ्ता अंजुम का भी बुके देकर तहेदिल से स्वागत किया।

छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

विद्यालय की शिक्षिका व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अनामिका हेम्ब्रम के सान्निध्य में तैयारी कर रहे छात्राओं ने तैयार स्वागत गीत, नृत्य, कविता, चित्रकला, भाषण एवं विविध निर्माण कला के प्रदर्शन से कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई तक पहुंचा दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक प्रबोध सोरेन, मृत्युंजय कुमार, अनामिका कुमारी, मीनू मंजूलिना मुर्मू, नयन कुमार, जीवन कुमार साह, शंभू भंडारी, अभिजीत दत्त, सुरंजन घोष, परजीत घोष, पंकज कुमार वर्मा, नंदकिशोर कोल, शिवम् कुमार, सुनील कुमार पंडित, कुणाल गौरव, लिपिक अमन कुमार, आदेशपाल शीलवंती हेम्ब्रम व दिनेश बेसरा का सराहनीय योगदान रहा।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page