top of page

मौसम का कोहराम, आकशीय बिजली गिरने से महिला की मौत


ree

बज्रपात के चपेट में आये दो लोग पीजेएमसीएच में किये गये भर्ती

दुमका। 13 जुलाई को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की जान चली गयी जबकि दो लोग घायल हो गये। दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में 13 जुलाई को मूसलाधार बारिश के साथ हुए वज्रपात के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई एवं दो लोग घायल हो गये। मृतक महिला की पहचान रेखा देवी (ग्राम बनवारा) के रूप में हुई है। घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घायलों में मनोहर पुजहर (पिता करू पुजहर, ग्राम झखिया, पंचायत ठेकचाघोंघा) एवं दिनेश ठाकुर (पिता पंचानन ठाकुर, ग्राम बनवारा, प्रखंड जरमुंडी) शामिल हैं। मृतक रेखा देवी (पिता शिवचरण महाराणा) ग्राम चरकापत्थर, पंचायत खरविल्ला की रहने वाली थी।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page