बाइक चोरी कर भाग रहे दो युवक ग्रामीणों ने दबोचा
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 6, 2025
- 1 min read

दुमका। रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने शनिवार को दो बाइक चोर को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बाइक मालिक के पुत्र ने बताया कि रानेश्वर प्रखंड के बाखरतल्ली गांव के सुकुमार महातो अपनी बेटी के साथ बाइक में सवार होकर रानेश्वर बाजार स्थित सेंट्रल बैंक गया था। बैंक के समीप बाइक को खड़ा कर अपना काम करने लगा। इतने में दो युवक सुकुमार महातो के बाइक को लेकर भागने लगा। हो हल्ला होने पर स्थानीय लोगो ने इधर-उधर फ़ोन किया। इसी बीच दुमका सिउड़ी मुख्य पथ के रानेश्वर प्रखंड स्थित सुखजोड़ा के समीप ग्रामीणों ने दोनो बाइक चोर को पकड़ लिया एवं रानेश्वर थाना के पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस बल पहुचकर दोनो बाइक चोर को हिरासत में ले लिया एवं बाइक को कब्जे में लेकर थाना लाया।

पश्चिम बंगाल के रहनेवाले हैं दोनों अपराधकर्मी
रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोर का नाम कमाल सेख (24 वर्ष) एवं मेहरुल साह (23 वर्ष) है। दोनो चोर पश्चिम बंगाल के मोहम्मद बाजार के रावतड़ा का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुकुमार महातो के लिखित बयान पर प्रथामिकी दर्ज करते हुए दोनों बाइक चोर को जेल भेज दिया गया है।










Comments