top of page

गोड्डा से खुलने वाली ट्रेनें अब नहीं जाएंगी दुमका- निशिकांत दुबे


सरैयाहाट। आने वाले दिनों में गोड्डा से देवघर और जसीडीह के रास्ते चलने वाली कोई भी ट्रेन अब दुमका नहीं जाएगी। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बताया कि हंसडीहा-दुमका और देवघर-दुमका रेलखंड को महारो के पास जोड़ा जाएगा, जिससे गोड्डा की ट्रेनें सीधे बायपास होकर देवघर-जसीडीह पहुंचेंगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर सुगम होगा। दरअसल सांसद डॉ. निशिकांत दुबे हंसडीहा-दुमका रेलखंड में बढ़ैत हॉल्ट स्टेशन का शिलान्यास करने पहुंचे थे वही उन्हों ने पत्रकारों से ये बात कही। उन्होंने यह भी कहा

की यह हॉल्ट स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। नया हॉल्ट यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देगा और हजारों यात्रियों को सीधी रेल सुविधा देगा।

3.39 करोड़ की लागत से होगा निर्माण


बढ़ैत हॉल्ट का विकास 3.39 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें 1000 वर्गफुट का प्रतीक्षालय, पुरुष व महिला शौचालय, उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म शेड, जल आपूर्ति से जुड़ा वाटर बूथ, सीलिंग फैन और लाइटिंग पोल जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार


हंसडीहा-दुमका मार्ग फोर लेन – सांसद ने बताया कि हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग बहुत जल्द फोर लेन होगा।

बटेश्वर स्थान से जुड़ाव – हंसडीहा-गोड्डा रेलखंड पहले महगामा, फिर पीरपैंती और बाद में बटेश्वर स्थान तक विस्तारित होगा। इससे श्रद्धालु सीधे गंगा जल लेकर बासुकीनाथ और देवघर पहुंच सकेंगे।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page