युवक की हत्या कर शव को कुआं में फेंका
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 23
- 2 min read

घरवालों ने गांव के ही एक युवक पर लगाया हत्या का आरोप
दुमका/निज संवाददाता। जिले के जामा थाना की पुलिस ने शनिवार को कुकुरतोपा गांव के एक कुआं से 26 वर्षीय के गणेश मुर्मू का शव बरामद किया है। मृतक एक बच्चे का पिता था। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के घरवालों ने गांव के एक युवक व उसके साथियों पर हत्या कर शव को कुआं में फेंकने का आरोप लगाया है।

कुकुरतोपा गांव के एक लड़के के साथ निकला था
फूलोपानी गांव निवासी गणेश की बहन श्रीफुल सोरेन ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर भाई घर में खाना खा रहा था कि तभी कुकुरतोपा गांव का एक लड़का आया और हटिया में सुअर का मांस बेचने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। भाई अपनी बाइक लेकर चला गया। देर रात तक वापस नहीं आया तो खोजबीन की। जिस युवक के साथ भाई गया था, उसने भी घर आकर कोई सूचना नहीं दी। रात भर परिवार के सदस्य खोजबीन करते रहे। युवक के घर गए तो उसने बताया कि गणेश एक बार गिर गया और उसके बाद कहीं भागकर चला गया।









Comments