अमरपूर पुल के नीचे मिला एक अज्ञात युवक का शव
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 25, 2025
- 1 min read

दुमका। दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपूर गाँव के समीप हाईवे पर बने पुल के नीचे पानी मे तैरता हुआ एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। शव के साथ उसका हेड फोन भी देखा गया है। शव को देखते ही स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना को दी। जानकारी पाते ही रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया। रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है की पानी मे डूबने से मौत हुई है। यह दुर्घटना है या फिर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस विषय पर कुछ कहा जा सकता है।










Comments