दुमका के जंगल से युवक की लाश बरामद
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 7, 2025
- 1 min read

5 सितंबर से लापता था सरसडंगाल इलाके में रहनेवाला राम बास्की
दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जबरदाहा जंगल से रविवार को पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान सरसडंगाल निवासी राम बास्की (उम्र 45 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार वह दो दिन पूर्व 05 सितंबर को घर से निकला था पर उसका कोई पता नहीं चल पाया।

ग्रामीणों ने 6 सितंबर को उसी इलाके में देखा गया था युवक
रविवार को जब जबरदाहा के आसपास के ग्रामीणों ने जंगल इलाके में एक डेड बॉडी को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और डेडबॉडी को अपने कब्जे में ले लिया। शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राम बास्की शराब पीने का आदी था। यह संभावना जताई जा रही है कि नशे में वह भटक कर जबरदाहा जंगल इलाके में पहुंच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने 05 तारीख की रात और 06 तारीख को भी उसी जगह राम बास्की को देखा था पर अनजान समझ कर किसी ने कोई सुधि नहीं ली। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पायेगा।






Comments