सूर्या हांसदा इनकाउंटर मामला, 11 सितंबर को गोड्डा से होगी आंदोलन की शुरुआत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 7, 2025
- 2 min read

झारखंड क्रांति सेना और छात्र समन्वय समिति की संयुक्त टीम ने सूर्या हांसदा के पैतृक गांव में की बैठक
गोड्डा। सूर्या नारायण हांसदा इनकाउंटर मामले में न्याय की लड़ाई और सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए 6 अगस्त को झारखंड क्रांति सेना और छात्र समन्वय समिति की संयुक्त टीम सूर्या हांसदा के पैतृक गांव डकैता स्थित उनके घर पहुंची। टीम के सदस्यों ने सूर्या हांसदा के परिवार जनों से मिलकर आगे की आंदोलन की रूपरेखा तय की। तय किया गया कि सीबीआई जांच की मांग को लेकर 11 सितंबर को गोड्डा से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी, जो एक विशाल आक्रोश रैली के रूप में होगी। रैली गोड्डा शहर में निकाली जायेगी जिसमें कई संगठन, छात्र, बुद्धिजीवी और आम जनता शामिल होंगे। रैली करने के पश्चात सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञाापन गोड्डा डीसी को सौंपा जायेगा।

19 सितम्बर को दुमका में और 26 को पाकुड़ में होगा आंदोलन
गोड्डा में आंदोलन करने के बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे संथाल परगना में आयोजित की गई जाएगी, दुमका में 19 सितम्बर, पाकुड़ में 26 सितम्बर को आंदोलन करने पर सहमति बनी। इसके अलावा संथाल परगना के बाकी तीन जिलों में नवंबर महीने तक आंदोलन किया जायेगा। अगर फिर भी राज्य सरकार ने सूर्य नारायण हांसदा इनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा नहीं की तो नवंबर महीने में झारखंड बंद किया जाएगा।

संयुक्त टीम ने गोड्डा छात्रावास में बैठक कर बनायी रणनीति
इससे पहले दुमका से गई संयुक्त टीम ने गोड्डा छात्रावास में बैठक की जिसमें कई सामाजिक संगठन और छात्र शामिल हुए। बैठक में आंदोलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने इस न्याय की लड़ाई में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी देने की सहमति जताई। टीम में छात्र नेता डॉ श्यामदेव हेंब्रम, राजीव बास्की, क्रांति सेना के महासचिव निखिल मुर्मू, अध्यक्ष अमर मरांडी, युवा नेता और समाजसेवी प्रोनिर्मल मुर्मू, प्रोअनूप लाल सोरेन, रितेश मुर्मू, डोनाल्ड हेंब्रम, राजू, प्रेम, सीमांत, ठाकुर, सुलिश आदि शामिल थे।





Comments