top of page

बिना वर्क आर्डर के 15 दिनों से सोनू करवा रहा है रंग-रोगन,कहा बिमल कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर कर रहा काम


ree

रानीश्वर बीडीओ ने सीएचसी के निरीक्षण में पकड़ी बड़ी अनियमितता

दुमका। रानीश्वर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने 25 जून को प्रखण्ड परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। केन्द्र का रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था। पूछताछ करने पर केन्द्र के प्रधान सहायक विश्वजीत गोराई ने बताया गया कि इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य केन्द्र के ही डिलींग क्लर्क मोनिका मुर्मू ने भी इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। रंगाई-पुताई का कार्य किस फंड से किया जा रहा है, यह कार्य कितनी राशि का है और किस एजेंसी को वर्क ऑर्डर निर्गत किया गया है, इस संबंध में भी किसी के द्वारा कोई जानकारी नहीं दिया गया। स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विभागीय कार्य से राँची गये है। रंगाई-पुताई का कार्य करवा रहे मुज्जफर अंसारी नामक व्यक्ति ने बताया कि विगत 15 दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का साफ-सफाई, दों कोट कलर आदि का कार्य उनके द्वारा कराया जा रहा है और यह कार्य कराने का निदेश उन्हें दुमका के सोनू नाम के व्यक्ति ने दिया है। जब सोनू नामक व्यक्ति से मोबाईल पर सम्पर्क किया गया तो उसने बताया कि उनके पास कोई वर्क ऑर्डर नहीं है, बिमल कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर यह कार्य उनके द्वारा कराया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रानीश्वर से विस्तृत जानकारी कार्यालय पत्रांक के माध्यम से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विगत दो वित्तीय वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रानीश्वर को प्राप्त सभी प्रकार के आवंटनों की जानकारी और किये गये व्यय की जानकारी भी मांगा जा रहा है। जानकारी प्राप्त होने के उपरान्त अग्रतर कारवाई किया जायेगा।

ree

अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मी से स्पष्टीकरण

बीडीओ ने उपस्थिति पंजी का निरीक्षण करने पर पाया कि परिवार कल्याण कार्यकर्ता जयदीप कुमार गुप्ता 21 जून से अनुपस्थित हैं। गुप्ता की अनुपस्थिति के संबंध में भी किसी भी कर्मी के द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रानीश्वर की अनुपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को देख-रेख करने के लिए किस चिकित्सा पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया है, इस विषय में भी प्रधान सहायक विश्वजीत गोराई द्वारा कोई जानकारी नहीं दिया गया। इस संबंध में भी अनुपस्थित कर्मी जयदीप कुमार गुप्ता को स्पष्टीकरण करने के साथ-साथ अन्य विषयों की भी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मांगा जा रहा है।

ree

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page