![](https://static.wixstatic.com/media/fa8f2b_f50f765616064d8d8b0283f2405246ae~mv2.jpg/v1/fill/w_980,h_653,al_c,q_85,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/fa8f2b_f50f765616064d8d8b0283f2405246ae~mv2.jpg)
दुमका। दुमका लोकसभा क्षेत्र के छह विधान सभा क्षेत्रों में से चार से भाजपा ने बढ़त हासिल की पर झामुमो ने शिकारीपाड़ा और जामताड़ा में बड़ी बढ़त लेकर भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को नाला विधान सभा से 21,661, दुमका विधान सभा से 10,164 और जामा विधानसभा से 6,700 वोटों की बढ़त हासिल की पर पिछले चुनाव में जहां सारठ से भाजपा को 20 हजार से अधिक वोटों की बढ़त मिली थी वहीं इस बार महज 1132 वोटों से भाजपा की बढ़त रही। शिकारीपाड़ा में नलिन सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले 25,341 वोट और जामताड़ा से 38000 वोटों की बड़ी बढ़त बनायी जिसने झामुमो प्रत्याशी के जीत में बड़ी भूमिका निभायी ।
Comments