दुमका में शाहिद बाला बाबा स्टोन यूनिट क्रशर सील
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jul 23, 2025
- 1 min read

शिकारीपाड़ा के पिनरगरिया में नियम विरूद्ध चल रहा था
दुमका। डीएमओ आनंद कुमार ने शिकारीपाड़ा के पिनरगरिया में नियम विरूद्ध संचालित हो रहे क्रशर को 23 जुलाई को सील कर दिया। डीएमओ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन नहीं होने दिया जाएगा एवं अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण में सलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगी। डीएमओ आनंद कुमार के निर्देश पर खान निरीक्षक गौरव कुमार सिंह ने 23 जुलाई को शिकारीपाड़ा के पिनरगरिया में संचालित शाहिद बाला बाबा स्टोन यूनिट क्रशर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि क्रशर खनन विभाग के नियम विरूद्ध संचालित किए जा रहे है, जिसकी सूचना डीएमओ को दी। डीएमओ आनंद कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रशर को सील करने का निर्देश दिया। खान निरीक्षक द्वारा क्रशर को सील कर दिया गया ।

जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण बर्दाश्त नहीं: डीएमओ
डीएमओ आनंद कुमार ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, अवैध भंडारण या अवैध परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम विरूद्ध कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





Comments