दुमका से गर्व की खबर: मो. अफरीद अहमद बने झारखंड सीनियर महिला कुश्ती टीम के कोच

दुमका के मो. अफरीद अहमद को झारखंड सीनियर महिला कुश्ती टीम का कोच बनाया गया है। यह दुमका के खेल इतिहास के लिए बेहद गर्व का क्षण है। इसी के साथ दुमका की दो प्रतिभाशाली महिला पहलवान— अंजू टुडू (68 किग्रा) और ललिता कुमारी (72 किग्रा) —ने भी झारखंड टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।
टीम 8 दिसंबर 2025 को रांची से अहमदाबाद (गुजरात) के लिए रवाना होगी। 11 से 13 दिसंबर तक होने वाली सीनियर नेशनल महिला कुश्ती चैम्पियनशिप में यह खिलाड़ी झारखंड की ओर से चुनौती पेश करेंगी।
कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. तुषार ज्योति ने कहा—
“दुमका जैसे छोटे शहर से निकलकर हमारे कोच और खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।”
वहीं सीनियर कोच फरीद खान और कुश्ती संघ के सचिव संदीप जय बमबम ने भी कोच एवं दोनों महिला पहलवानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
दुमका की यह उपलब्धि जिले के उभरते कुश्ती खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है ।




Comments