पहाड़िया आदिवासियों ने शुरू की साप्ताहिक पूजा, संस्कृति और धर्म संरक्षण का लिया संकल्प
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jul 13
- 1 min read

दुमका (गोपीकांदर प्रखंड)
खरौनी बाजार पंचायत के अंतर्गत नमोडीह गांव के पहाड़िया टोला में पहाड़िया आदिवासी समुदाय ने अपने परंपरागत पूज्य स्थल बोरवागुरु थान में साप्ताहिक पूजा की शुरुआत की है। रविवार को आयोजित इस पूजा में गांव के सभी महिला-पुरुष, बुजुर्गों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूजा का नेतृत्व गुडित गणेश देहरी ने किया। ग्रामीणों ने सुबह स्नान कर बोरवागुरु थान में सामूहिक पूजा-अर्चना की और समाज में सुख-शांति की कामना की।

पूर्व मुखिया दुर्गा देहरी ने बताया कि—
"पहाड़िया समाज में पहले साप्ताहिक पूजा की परंपरा नहीं थी, लेकिन अब समय की जरूरत है कि हम अपने धर्म, सभ्यता और संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट हों। यह पहल नई पीढ़ी को हमारी जड़ों से जोड़ने में मदद करेगी।"

इस मौके पर सुरेन्द्र देहरी, सलेन्द्र देहरी, शंकर देहरी, भुगेन देहरी, हेमलाल गृह, श्यामलाल गृह, बीरू देहरी, मनोज कुमार गृह, बाबूलाल देहरी, पनवती रानी, फुलमुनि देवी, काजल महारानी, लगनी महारानी, संजय कुमार गृह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों का मानना है कि यह सामूहिक पहल गांव में भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत करेगी।








Comments