top of page

दुमका में 51 लाख गबन के मामले में एक गिरफ्तार



तत्कालीन बीडीओ विवेक कुमार सुमन भी हैं आरोपी


दुमका। जामा थाना क्षेत्र के मनकाचक फुटबॉल मैदान से पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सोमवार को मेट रमेश मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह 51 लाख गबन मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त रमेश मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। कांड संख्या 24/18 के गबन मामले में तत्कालीन बीडीओ शिशिर कुमार सिंह ने बेदिया, छैलापाथर और भटनिया पंचायत में हुए अवैध निकासी कर राशि की बंदरबांट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। तीन वर्षों से इस केस को ठंडे बस्ते में डाले रखने से डीआईजी सुदर्शन मंडल ने नाराजगी जताते हुए अविलंब कार्यवाही पूरी करने का निर्देश दिया था। इसके उपरांत पुलिस हरकत में आयी और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यहां बता दें कि इस मामले में पूर्व बीडीओ विवेक कुमार सुमन, मनरेगा लेखापाल प्रेम संतोष मुर्मू, बिचौलिया अशोक राउत, योजना का मेट रमेश मुर्मू, डाकपाल करण कुमार, भेंडर कालेश्वर मुर्मू और निश्चितपुर के शाखा डाकपाल को आरोपी बनाया गया था। जानकारी के अनुसार मेट रमेश मुर्मू निश्चितपुर के रहनेवाला है।




 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page