देर शाम में याद आये शहीद अमरजीत बालिहार, दी श्रद्धांजलि
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jul 2
- 1 min read

दुमका। 2 जुलाई की देर शाम दुमका के पुलिस केंद्र में वीर शहीद अमरजीत बलिहार, भारतीय पुलिस सेवा की पुण्यतिथि पर पुलिस केंद्र दुमका में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) विजय कुमार महतो, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एकुङ डुंगडुंग, परि0 पुलिस उपाधीक्षक आकाश भारद्वाज, परि0 पुलिस उपाधीक्षक अमित रविदास, परिचारी प्रवर रमेश कुमार मंडल, परिचारी (परिवहन शाखा) मसांग हांसदा, परिचारी (संपत्ति शाखा) अभय सिंह, पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने वीर शहीद अमरजीत बलिहार को याद कर उन्हें पुष्प अर्पित किए एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।



Comments