top of page

पंचायत चुनाव के बीच दुमका डीसी अचानक पहुंचे अवैध पत्थर खदान, चार गिरफ्तार



ree

मौके से दो पोकलेन और एक हाईवा को किया गया जप्त


दुमका. जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड में बुधवार को पंचायत चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण करने उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला कुलकुली डंगाल गांव पहुंचे थे. डीसी की नजर अचानक कुलकुली डंगाल गांव में संचालित एक अवैध पत्थर खदान पर गई. डीसी अधिकारियों के साथ अवैध पत्थर खदान पहुंच गये जिससे वहां हड़कंप मच गया. डीसी के आदेश पर वहां काम कर रहे चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.साथ ही मौके पर से दो पोकलेन और एक हाईवा जप्त कर लिया गया. डीसी के द्वारा अवैध उत्खनन पर करवाई किए जाने के बाद दुमका जिला जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कु, शिकारीपाड़ा सीओ राजु कमल, थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह उक्त खदान में पहुंचे और आगे की करवाई में जुट गए हैं. उनके द्वारा वाहनों को कब्जे में लेकर थाना लाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके साथ ही गिरफ्तार लोगों पर भी आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ree

यहां बता दें कि शिकारीपाड़ा प्रखंड में धड़ल्ले से अवैध पत्थर खदान संचालित हो रहे हैं. आए दिन खनन टास्क फोर्स के द्वारा कार्रवाई भी होती है लेकिन यह पत्थर माफिया इस अवैध धंधे को बबदस्तूर चलाए जा रहे हैं. पत्थर माफिया किस कदर बैखोफ है, इसका अंदाजा तो इससे लगता है कि जिले के उपायुक्त पंचायत चुनाव के निरीक्षण के काम में कुलकुली डंगाल गए हुए थे, बावजूद इसके वहां अवैध उत्खनन का काम चल रहा था.


ree

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page