top of page

केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंग्गा का भारत में निधन


केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंग्गा का 15 अक्टूबर 2025 को 80 वर्ष की आयु में भारत में निधन हो गए।

वे भारत के केरल राज्य के कोच्चि (Kochi) में चिकित्सा उपचार के लिए आये थे । सुबह की सैर के दौरान वे अचानक गिर गए और हृदयगति बंद हो गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। देवमाता अस्पताल , केरल ने पुष्टि की कि उन्होंने पुनरुत्थान (resuscitation) के प्रयासों का कोई उत्तर नहीं दिया।

जीवन और राजनीतिक करियर

रैला ओडिंग्गा केन्या की राजनीतिक जीवन की एक अहम शख्सियत थे। उन्होंने 5 बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन कभी विजयी नहीं हुए। वे लोकतंत्र और संवैधानिक सुधारों के समर्थक रहे। उनके नेतृत्व में कई लोकतांत्रिक बदलाव हुए — जैसे मल्टीपार्टी व्यवस्था की स्थापना और 2010 में नए संविधान का अंगीकरण।

समर्थकों के बीच बाबा के नाम से थे विख्यात

2007 के विवादित चुनावों के बाद देश में हुए दंगे और अशांति में उनका नाम बड़ा था, और बाद में 2008 में उन्होंने राष्ट्रीय एकता सरकार में प्रधानमंत्री का पद संभाला। समर्थकों के बीच उन्हें “Baba” (स्वाहिली में पिता, आदर सूचक शब्द) नाम से जाना जाता था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page