top of page

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बासुकीनाथ धाम में QR कोड से दर्ज होगी शिकायतें


दुमका।राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 के तहत बाबा बासुकीनाथधाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक तकनीकी नवाचार की शुरुआत की है। अब मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत को मोबाइल से QR कोड स्कैन कर सीधे नियंत्रण कक्ष तक पहुँचाया जा सकता है।

■ QR कोड से तुरंत दर्ज होगी शिकायत

मेला क्षेत्र में टेंट सिटी, आवासन केंद्र, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं आदि से जुड़ी किसी भी असुविधा की शिकायत अब ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से की जा सकती है। इसके लिए मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर QR कोड पोस्टर लगाए गए हैं। श्रद्धालु इन कोड को अपने मोबाइल कैमरे से स्कैन कर संबंधित शिकायत फॉर्म तक पहुँच सकते हैं।

"श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो, यही हमारा संकल्प है।" — अभिजीत सिन्हा, उपायुक्त, दुमका

सीधे नियंत्रण कक्ष से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबरअगर किसी श्रद्धालु को तत्काल सहायता की आवश्यकता हो, तो वे नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

📞 9508250080📞 9934414404

इन नंबरों पर कॉल करने पर शिकायत को तुरंत नियंत्रण कक्ष में दर्ज किया जाएगा और संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा।

■ नई सुविधाओं की निगरानी अब डिजिटल माध्यम सेश्रावणी मेला 2025 में इस बार आधुनिक टेंट सिटी, बेहतर आवासन केंद्र, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय और 24x7 स्वास्थ्य सुविधा जैसी कई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। इन सभी व्यवस्थाओं की निगरानी QR कोड आधारित फीडबैक सिस्टम से की जा रही है।

■ श्रद्धालुओं से अपील

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा की स्थिति में QR कोड या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अपनी शिकायतें अवश्य दर्ज कराएँ ताकि हर श्रद्धालु को सुखद, सुरक्षित और दिव्य अनुभूति प्राप्त हो।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page