top of page

बुर्का पहन कर बैंक लूटने आयी थी महिला अपराधी

मधुपुर के एचडीएफसी बैंक में सरेआम दिनदहाड़े ढाई करोड़ की लूट

अपराधियों में से अधिकांश ने पहचान छिपाने के लिए पहना था हेलमेट

देवघर। मधुपुर में सोमवार को सरेआम दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। छह अपराधी, जिनमें से एक महिला के वेश में थी, बैंक में घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट की और तीन बैग में कैश और सोने के सिक्के भरकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने बैंक के कैश रूम को खाली किया और बाहर से शटर भी लगा दिया और बाइक से भाग निकले। अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने कैश व सोना के सिक्के समेत ढाई करोड़ की लूट को अंजाम दिया है।

तीन बाइक पर सवार होकर बैंक पहुंचे थे अपराधी

जानकारी के अनुसार अपराधी तीन बाइक पर बाइक सवार होकर बैंक पहुंचे थे। हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में गार्ड, ग्राहक और बैंक कर्मियों को बंदी बनाकर डाका डाला। इस दौरान स्टाफ और ग्राहकों के साथ मारपीट भी की गई। अपराधियों ने लॉक तोड़कर चेस्ट में रखा सारा कैश तीन बैग में भर लिया और चलते बने। अपराधियों ने गोल्ड रूम में तिजोरी तोड़कर सारा सोना भी लूट लिया। गोल्ड समेत करीब 2.5 करोड़ के डाका का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि लूट की राशि और सोने का आकलन बैंक प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है।

35 मिनट तक बैंक में लूटपाट करते रहे अपराधी

एचडीएफसी की यह बैंक शाखा आरपीएफ बैरक के ठीक सामने है। डकैत दोपहर 12ः45 बजे बैंक में घुसे और दोपहर 1ः20 बजे लूट के बाद निकले। करीब 35 मिनट तक अपराधियों ने बैंक में लूटपाट की। अपराधियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए आमतौर पर हेलमेट पहना था। एक अपराधी ने बर्का पहन रखा था, वह पुरूष था या महिला, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि कुछ बदमाशों का चेहरा खुला हुआ भी था।

ग्राहकों से भी की लूटपाट, रस्सी से बांधे हाथ

अपराधियों ने कैश काउंटर से करीबन 75 लाख रुपए के अलावा बैंक में मौजूद ग्राहकों से भी लूटपाट की। अपराधियों ने सभी बैंक ग्राहकों, कर्मियों व अधिकारियों को बंधक बनाते हुए उनके हाथ रस्सियों से बांध दिए थे। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीन बाइक पर सवार सभी अपराधी आसानी से बैंक से बाहर निकल कर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकलने में सफल रहे।

देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह समेत सटे जिलों की सीमा सील

घटना की जानकारी पाकर मधुपुर थाना की पुलिस और एसडीपीओ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। पुलिस ने देवघर जामताड़ा गिरिडीह समेत कई जिलों में नाकेबंदी कर दी है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page