top of page

ठप्प हुई दुमका की जलापूर्ति, लोग परेशान


दुमका। झारखंड के दुमका नगर और इससे सटे ग्रामीण क्षेत्र में जन्माष्टमी के अवसर पर शहरी जलापूर्ति पूरी तरह ठप्प पड़ी हुई है। जलापूर्ति योजना से जुड़े कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर के मोहल्लों और वार्डों में नलों से पानी नहीं आ रहा है। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


हैंडपंप और बोरिंग का सहारा

दुमका। नलों से सप्लाई बंद होने के कारण लोग मजबूरी में हैंडपंप और बोरिंग का सहारा ले रहे हैं। कई घरों में पेयजल संकट इतना गहरा गया है कि लोग पानी खरीदने को मजबूर हो गए हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मी और उमस भरे मौसम में पानी की आपूर्ति रुकने से उनकी कठिनाइयाँ और बढ़ गई हैं। मोहल्लों की महिलाएँ और बच्चे दूर-दूर तक हैंडपंप या टैंकर से पानी लाने को विवश हैं।

लोगों ने प्रशासन से हड़ताल का समाधान निकालने और जलापूर्ति तुरंत बहाल करने की मांग की है।


कर्मचारियों को नहीं मिला है वेतन

दुमका। दुमका की नई शहरी जलापूर्ति योजना का संचालन और मेंटेनेंस करने वाले संवेदक के कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। संवेदक ने पूर्व में ही बकाए का भुगतान करने और ऐसा नहीं होने पर कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने की चेतावनी देने की जानकारी दुमका नगर परिषद प्रशासन को दी थी पर दो माह का लंबा समय बीत जाने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन ने बकाए का भुगतान करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page