top of page

श्रद्धालु ‘दीदी का ढाबा’ में ले रहे हैं शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन का आनंद...


ree

बासुकीनाथधाम में आयोजित राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ‘दीदी का ढाबा’ एक खास आकर्षण बन गया है। पूजा के उपरांत श्रद्धालु यहां पर शुद्ध, पौष्टिक और हाइजेनिक भोजन का आनंद उठा रहे हैं।

श्रद्धालु
श्रद्धालु

‘दीदी का ढाबा’ में भोजन करने वाले श्रद्धालुओं का कहना है

"कम कीमत में स्वादिष्ट और स्वच्छ भोजन मिलना अत्यंत संतोषजनक अनुभव है। यहां का व्यवहार, सेवा और आतिथ्य सत्कार भी सराहनीय है।"


इस ढाबे का संचालन स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने का अवसर मिल रहा है। यह पहल नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है।

जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि मेले में आने वाले हर श्रद्धालु को केवल आध्यात्मिक वातावरण ही नहीं, बल्कि भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सहज रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

इस पहल के माध्यम से "सेवा ही धर्म है" की भावना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।


📍 बासुकीनाथधाम से रिपोर्ट

🗓️ राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव, 2025

📝 जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुमका

ree

ree

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page