top of page

सिदो कान्हों के वंशज मंडल मुर्मू को जान से मारने की कोशिश की: निशिकांत दुबे


ree

दुमका। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भोगनाडीह में 30 जून को हुए लाठीचार्ज में घायल हुए कुछ ग्रामीणों की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है ‘‘1855 में स्वतंत्रता संग्राम के नायक सिदो-कान्हू का आज बलिदान हुआ था. यानी आज हूल दिवस है और झारखंड की इंडी गठबंधन सरकार ने आज भोगनाडीह में सिदो कान्हों के वंशज मंडल मुर्मू सहित, बड़े, बूढ़े, बच्चे तथा महिलाओं को मारा-पीटा. उन्हें जान से मारने की कोशिश की. क्या यही आदिवासी प्रेम है. क्या स्वतंत्रता के नायकों का परिवार इसी दुर्दशा से जीएगा?


ree

आदिवासियों का सम्मान करने के बजाय उनकी आवाज दबा रही सरकार: अमर बाउरी

दुमका। झारखंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि शहीद सिदो-कान्हू की पवित्र भूमि भोगनाडीह में हूल दिवस जैसे ऐतिहासिक अवसर पर पहले शहीदों के वंशजों को कार्यक्रम की अनुगति नहीं दी गई और अब ग्रामीणों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस छोड़े जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर आदिवासी अस्मिता की गूंज है, उसी भूमि पर राजनीतिक अहंकार और सरकारी दमन हावी है. आदिवासियों का सम्मान करने के बजाय यह सरकार उनकी आवाज दबा रही है.

ree

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page