top of page

दीपक सिंह और सूरज केशरी बने भाजपा दुमका नगर कार्यसमिति के महामंत्री


दुमका। भाजपा के दुमका नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा के द्वारा गठित नई कार्यसमिति को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने अनुमोदित कर दिया है। इसके तहत भास्कर मुखर्जी, सोनु कुमार पंडित, राजेश वर्मा, आनंद झा नगर उपाध्यक्ष बनाये गये है। जबकि दीपक कुमार सिंह और सूरज केशरी नगर महामंत्री बनाये गये है। इसके अलावा द्वारिका साह, विरेन्द्र मरांडी, अनुज कुमार लायक, बिक्की गुप्ता मंत्री, लालू राय कोषाध्यक्ष, अंजनी शरण आईटी सेल संयोजक, अजय कुमार गुप्ता आईटी सेल सह संयोजक, आर्यन झा सोशल मीडिया प्रभारी, अश्विन पासवान सोशल मीडिया सह प्रभारी, सन्नी सिंह मीडिया प्रभारी और आशीष आनंद सह मीडिया प्रभारी बनाये गये है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने अपने पत्र में नगर अध्यक्ष श्री वर्मा को अपने मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों को एक-एक शक्ति केन्द्र और बूथ समितियों के गठन का दायित्व सौंपने का निर्देश भी दिया है। यह जानकारी नगर अध्यक्ष श्री वर्मा ने दी है।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page