top of page

झारखंड से एकमात्र जिला जज बने दुमका के दीपक कुमार


दुमका। झारखंड हाईकोर्ट की ओर से आयोजित वरीय न्यायिक सेवा परीक्षा में सरैयाहाट प्रखंड के दिग्घी गांव निवासी दीपक कुमार का चयन जिला जज पद के लिए हुआ है। इस बार झारखंड से चयनित होने वाले वे एकमात्र न्यायिक अधिकारी हैं। पूरे देशभर से कुल आठ न्यायिक अधिकारियों का चयन हुआ, जिनमें दीपक कुमार का नाम शामिल है।


दीपक कुमार के पिता अनंतलाल चौधरी पूर्व में मुखिया रह चुके हैं और वर्तमान में गांव में पेट्रोल पंप संचालित करते हैं। दीपक ने वर्ष 2011 में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में एपीपी के रूप में अपनी सेवा शुरू की और बाद में लोक अभियोजक (पीपी) के पद पर पदोन्नति पाई।

इस वर्ष 25 मार्च 2025 को आयोजित परीक्षा में कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इसके बाद 31 अगस्त को लिए गए साक्षात्कार में आठ अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ। झारखंड से केवल दीपक कुमार इस सूची में शामिल हुए


गांव से निकले, बने जिला जज

दीपक कुमार की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव के सरकारी विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने देवघर से मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई पूरी की। पटना कॉलेज से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी एवं एलएलएम की डिग्री हासिल की।

ईमानदारी और त्वरित न्याय प्राथमिकता

नवनियुक्त जिला जज दीपक कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से करेंगे। लोगों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page