top of page

साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार


ree

दुमका। दुमका पुलिस अधीक्षक के तकनीकी शाखा द्वारा प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर जरमुंडी व सरैयाहाट थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। ग्राम सलजोरा बंदरी स्थित मंदिर के पास साइबर ठगी की सूचना मिलने पर वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामनंद मंडल के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। प्रतिबिंब ऐप से मिली लोकेशन के आधार पर जब टीम शिव मंदिर के सामने पहुंची तो एक साइकिल गैरेज के पास मौजूद कुछ युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जिसकी पहचान राहुल कुमार (उम्र 19 वर्ष, पिता बालकिशोर मंडल, निवासी सलजोरा बंदरी, थाना सरैयाहाट, जिला दुमका) के रूप में हुई।

ree

पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी करता है। वे लोग खुद को बैंक कर्मी, क्रेडिट कार्ड अधिकारी, लोन अधिकारी आदि बताकर लोगों को बहला-फुसलाकर उनके व्हाट्सएप पर फर्जी ऐप्स भेजते थे जैसे ट्रैफ़िक एडमिन ऐप, आर.टी.ओ. एडमिन ऐप, पीएम शूट विज्ञापन आदि, जो लिंक के रूप में होते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति लिंक खोलता है, वे लोग मोबाइल क्लोन कर ओटीपी हासिल कर लेते हैं और फिर उसके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। राहुल ने बताया कि ये फर्जी ऐप्स उन्हें शिवानंद कुमार मंडल नामक व्यक्ति एक महीने के लिए उपलब्ध कराता है और ठगी की राशि का 30ः कमीशन देता है। ठगी के पैसे को फ्लिपकार्ट और अमेजन से सामान खरीदकर ऑर्डर कैंसिल कर वापस खातों में मंगवाया जाता है। आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिसमें कई फर्जी ऐप्स इंस्टॉल थे, बरामद किया गया है। मोबाइल से कई क्रेडिट कार्ड नंबरों से ट्रांजेक्शन किए जाने के प्रमाण भी मिले हैं। आरोपी राहुल कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में डीएसपी श्यामनंद मंडल, थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव, जय प्रकाश दास, विकेश मेहरा, अनिल सिंह, नेलशन निरल मानकी, रिशु कुमार ओज, महेन्द्र यादव व उमाशंकर कुमार शामिल थे।

ree

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page