बस ने कार को मारी टक्कर, चार कांवरिया हुए घायल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 12, 2025
- 1 min read

देवघर में पूजा करने के बाद तारापीठ जा रहे थे कार में सवार कांवरिया
दुमका। दुमका - रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर एक बस और कार की सीधी टक्कर हो गयी है। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं जिसमें से एक सुबो नामक एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दरअसल अभी बांग्ला सावन चल रहा है और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज थाना क्षेत्र से कुछ श्रद्धालु देवघर बाबा धाम में पूजा अर्चना कर तारापीठ जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से पागल बाबा कंपनी की एक यात्री बस आ रही थी, शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के समीप बस और स्विफ्ट कार की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार चार कांवरिया घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

गंभीर रूप से घायल कांवरिया को किया गया रेफर
कार चालक का नाम बच्चू सरकार है, वह भी इस हादसे में घायल हुआ है। इधर पागल बाबा बस का चालक अपनी बस शिकारीपाड़ा स्टैंड में खड़ा कर फ़रार हो गया है। गम्भीर रूप से घायल कांवरिया की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसके बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया है।







Comments