Breaking News : दुमका के मसानजोर डैम के पानी में युवक डूबा
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 27, 2025
- 1 min read
Updated: Sep 29, 2025

मसानजोड़/निज संवाददाता। जिले के मसानजोड़ थाना क्षेत्र के ग्वाल शिमला के पास मसानजोड़ डेम के पानी में डूब गया युवक। यह घटना शनिवार शाम की है। मसानजोड़ थाना प्रभारी अवधेश कुमार रेस्क्यू टीम लेकर पहूचे पर बाद में काफी अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू का काम रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार पारसिमला गांव में शनिवार शाम 5 बजे मसानजोड़ डेम के जलाशय के ग्वाल शिमला के पास एक युवक डूब गया है।

दो मछुआरों ने उस युवक को डूबते हुए देखा
जलाशय में मछली पकड़ रहे दो मछुआरों ने उस युवक को डूबते हुए देखा। उन लोगों ने परिजनों को बताया है कि डूबने के बाद वह लड़का जलाशय से नहीं उठा। मछुवारे एवं ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

राणा टोला से ग्वाल शिमला काम करने गया था
परिजनों ने बताया युवक अपने घर पारसिमला राणा टोला से ग्वाल शिमला काम करने गया था। युवक काम कर जलाशय पार कर घर आ रहा था कि तभी डूब गया। युवक का नाम नरेश सिंह (उम्र तकरीबन 27 वर्ष) है।

अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू का काम रोका गया
मसानजोड़ थाना प्रभारी अवधेश कुमार को घटना की सूचना मिलते ही वह रेस्क्यू टीम लेकर पहूचे काफी अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू टीम काम नहीं कर पाई। रविवार की सुबह रेस्क्यू टीम पुनः घटना स्थल पहूंचेगी और युवक की तलाश करेगी।





Comments