ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय मामले में एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 16, 2025
- 1 min read

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री एवं महगामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय को दुमका की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने बरी कर दिया है।
मामला वर्ष 2017 का है, जब महागामा में सड़क दुर्घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम किया था।
उस दौरान दीपिका सिंह पांडेय, जो उस वक्त कांग्रेस की जिला अध्यक्ष थीं, मौके पर पहुंची थीं।

यह मामला महागामा थाना कांड संख्या 72/2017 से जुड़ा है, जिसमें
भादवि की धारा 147, 149, 353, 332, 427, 283, 504, 506 एवं 120B के तहत आरोप दर्ज किए गए थे।
आज एमपी-एमएलए विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट मोहित चौधरी ने फैसला सुनाते हुए
दीपिका सिंह पांडेय समेत 6 अन्य अभियुक्तों को भी बरी कर दिया है।









Comments