top of page

ब्रेकिंग न्यूज़ – कुख्यात गैंगेस्टर उत्तम यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर


ब्रेकिंग न्यूज़ – रांची (RANCHI):

चतरा का कुख्यात अपराधी उत्तम यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है।

बताया जा रहा है कि उत्तम यादव हाल के दिनों में कई गोलीकांडों को अंजाम दे चुका था। इसके अलावा, हजारीबाग के एक आभूषण दुकान में फायरिंग कर रंगदारी की मांग की थी। इस वारदात के बाद से उसका गैंग लगातार सुर्खियों में था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना पर टीम उसे गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन उसी दौरान उत्तम ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

📍 यह मुठभेड़ सिमरिया थाना क्षेत्र के बागरा-जबरा रोड पर हुई। उत्तम पुलिस पर लगातार फायरिंग करते हुए आगे बढ़ रहा था, तभी उसे मार गिराया गया।


इस ऑपरेशन में हजारीबाग और चतरा पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। घटना के बाद मौके पर FSL टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page