top of page

पाकुड़ में मिला कोलकाता के बेकरी कर्मचारी का शव

3 दिन से लापता था 35 वर्षीय युवक, पुलिस जांच में जुटी

पाकुड़। पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना क्षेत्र में मोहनपुर बड़ा नदी के पास झाड़ी से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव के 35 वर्षीय सलाम मोमिन के रूप में हुई है। सलाम कोलकाता की एक बेकरी फैक्ट्री में काम करता था। वह बकरीद के अवसर पर अपने घर आया था। पिछले तीन दिनों से वह लापता था। रविवार को आसपास के ग्रामीणों ने दुर्गंध आने पर जब जांच की तो झाड़ी में उनका शव मिला।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रामीणों ने तुरंत हिरणपुर पुलिस को सूचना दी। थाना के एएसआई किशोर टुडू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सलाम सरल स्वभाव का व्यक्ति था और बहुत कम बोलता था। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page