चरवाहा विद्यालय में शरणार्थी बनकर रह रहे 8 पीड़ित परिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी राहत सामग्री
- Santhal Pargana Khabar
- Oct 11, 2021
- 1 min read

दुमका। सोमवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने आसनबनी पहुंचकर आठ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित किया है। पीड़ित हरि माहातो, पथिक माहातो, तपन कुमार दास विकास माहातो, चिंता देवी, बसंती देवी, फुलेश्वर माहातो एवं विश्वनाथ महतो को राहत सामग्री देकर मदद किया है। आसनबनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी भर जाने एवं उस पानी की निकासी हेतु बनाए गए पुल को पथ निर्माण प्रमंडल के ठेकेदार द्वारा तोड़ दिए जाने के कारण यहां आठ परिवार का मकान गिर गया था। पीड़ित परिवार पिछले चार- पांच महीना से चरवाहा विद्यालय में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष ने उन्हीं पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया है। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष गाटू कनानिया, प्रशांत दत्त, बाबलु दत्त, निताई भंडारी मौजूद थे।




Bình luận