बाइक सवार युवकों ने स्कूल वैन ड्राइवर का मार कर माथा फोड़ा
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jul 22, 2025
- 2 min read

मारपीट की घटना को देख कर रोने चिल्लाने लगे स्कूली बच्चे
दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा प्रखण्ड मुख्यालय में अवस्थित संत रीता मिडिल स्कूल से बच्चों को छूट्टी के बाद वापस घर सरसडंगाल ले जा रहे स्कूल वैन ड्राइवर की कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में ड्राइवर कलामुद्दीन अंसारी का सिर फुट गया है और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। दरअसल
कलामुद्दीन अंसारी अपने स्कूल वैन से प्रतिदिन लगभग दो दर्जन बच्चों को सरसडंगाल से शिकारीपाड़ा के संत रीता मिडिल स्कूल पहुंचाने और वापस घर छोड़ने का काम करता है। 22 जुलाई को भी स्कूल की छूट्टी के बाद जब वह बच्चों को घर ले जा रहा था कि उसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच युवक उसका पीछा करने लगे। यह देख वह अपनी वैन धीमा कर बाइक को आगे बढ़ने का रास्ता दिया पर बाइक सवार युवकों की मंशा सही नहीं थी। आगे जाकर चाय पानी पुल के पास युवकों ने दोनों बाइक रास्ते में खड़ी कर वैन को रोक लिया और उस पर टूट पड़े। स्कूल वैन के ड्राइवर भैया को युवकों द्वारा पीटते हुए देखकर वैन में मौजूद बच्चे रोने चिल्लाने लगे।

दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जप्त किया एक बाइक
युवकों ने हाथ में पहनने वाले स्टील के कड़ा से कलामुद्दीन अंसारी का सिर फोड़ दिया और बाइक पर सवार होकर वहां से भाग निकले। बाद में कलामुद्दीन अंसारी ने पुलिस को फोन किया और वैन को लेकर थाना पहुंचा। इस घटना से वैन में मौजूद बच्चों में भय और दहशत का माहौल है। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार इस घटना की वजह क्या है। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की है। इधर स्कूल के मामले पर पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को जेल भेजा जाएगा।










Comments