top of page

अशोक कुमार सिंह मेमोरियल 14वा इंडोर स्पोर्ट्स का मुकाबला दुशरे दिन जारी

दुमका स्व अशोक सिंह मेमोरियल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के दूसरे चक्र की समाप्ति तक घनश्याम प्रसाद साह, मिट्ठू पांडे, हरिलाल प्रसाद, प्रकाश कुमार, संजय मरांडी, प्रीतम देव, दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर बने हुए थे जबकि बालक एवं बालिका वर्ग के दूसरे चक्र की समाप्ति के बाद प्रियांशु कुमार, श्रवण रजक, रिजु कुमार, सचिन कुमार, उत्कर्ष राज, ओरको परोको, मणिकांत, विवेक भगत दोनों मैच जीतकर प्रतियोगिता में बने हुए थे। पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम से नीचे वाले पुरुषों के वर्ग में रवि कुमार, बाबूजी हसदा तथा बलिराम किस्कू क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम से कम वजन के महिलाओं के वर्ग में ललिता कुमारी प्रथम, लीना मुर्मू द्वितीय एवं एंजेल हेंब्रम तीसरे स्थान पर रही। 60 किलोग्राम से अधिक के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मोहम्मद अहमद राजा, मैक्सिमम मरांडी द्वितीय और केदारनाथ पाल तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 13 बालक एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में रोशन राज मरांडी ने सार्थक जायसवाल को हरा दिया। अंडर 13 बालक युगल मुकाबले में रोशन राज मरांडी और रॉकी टुडू की जोड़ी ने सार्थक जायसवाल और प्रियम दत्ता की जोड़ी को हराया और फाइनल में जगह पक्की की जहां उनका मुकाबला जेडी बास्की और दिव्यांशु राज की युगल जोड़ी से होना है। बालिका एकल वर्ग के मुकाबलो के सेमीफाइनल में रश्मि मरांडी ने निशा मरांडी को हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में माही सहाय ने सोनाय नंदी को से हराया। अंडर 17 बालक एकल वर्ग में पल्लव राज ने प्रियम दत्त को, विशाल चौधरी ने जेडी बास्की को, आदित्य तिवारी ने दिव्यांश राज को हराया जबकि शुभाशीष नंदी ने प्रवीण कुमार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में शुभाशीष नंदी ने पल्लव राज को हराकर फाइनल में जगह बनायी। दूसरे सेमीफाइनल में आदित्य तिवारी ने विशाल चौधरी को हराया। कैरम जूनियर्स गर्ल्स का फाइनल मुकाबला फलक तहसीन और जरीना खातून के बीच खेला जाएगा। जबकि महिलाओं का पहला सेमीफाइनल मैच मनीषा लाल और सुरभि कुमारी के बीच जबकि दूसरा मुकाबला श्रुति कुमारी और शिप्रा झा के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिताओं के संचलन में विकाश चंद्र झा, दिनेश मंडल, निमाईं कांत झा, विमल भूषण गुहा, नीरज कुमार नाग, जयराम शर्मा, संजीव कुमार साह, हैदर हुसैन, आकाश मंडल, राजीव सिंह, सौरभ दास, अकबर, राहुल आदि ने सहयोग किया।

ताक्वाण्डों में 10-15 किग्रा वर्ग में अक्षरा सिंह को स्वर्ण पदक

दुमका। अशोक कुमार सिंह मेमोरियल 14वा इंडोर स्पोर्ट्स के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लड़कियों के समूह में 10 से 15 किलो भार वर्ग में अक्षरा सिंह स्वर्ण पदक, वाणी सह रजत, अशी कास्य पदक, 16 से 21 भार वर्ग में जोयसी मुर्मू, अर्पिता कुमारी, प्रियांशी कुमारी, 22 से 27 भार वर्ग में अलिना हेम्ब्रम, वाफियाह शरीफ, रितिष्का पाठक, 28 से 34 भार वर्ग में आरोही गुप्ता, दिव्या कुमारी, सयन्तिका सेन, 35 से 40 भार वर्ग में एनी ताबिथा मुर्मू, स्वीटी बेसरा, श्रेया जासवाल, 42 से 47 भार वर्ग में नीलिशा हांसदा, सताक्षी कुमारी, ऐश्वर्या आस्था हेम्ब्रम, 48 से 54 भार वर्ग में नीलम टुडू, लक्ष्मी प्रियदर्शिनी, अनामिका सिंहा, फ्रेशर वर्ग में शनवी मंडल, आरोही श्री व लड़को के समूह 22 से 27 भार वर्ग में कुमार दिब्या, रुद्र कुमार, देवांश किशोर, 28 से 34 भार वर्ग में इनोसेंट सोरेन, शौर्य संजीव, अथर्व कश्यप, 34 से 40 भार वर्ग में आबिद हेम्ब्रम, श्रीकांत प्रियदर्शी, अली रिया अंसारी, 41 से 47 भार वर्ग में अभिषेक सोरेन, संकेत सोरेन, अर्णव सिंह, 48 से 54 भार वर्ग में रॉकी कुमार, नायब आलम, सक्षम कुमार साह, 55 से 61 भार वर्ग में आकाश कुमार, प्रकाश कुमार, नितिन वर्मा ने क्रमशः स्वर्ण पदक, रजत पदक और कास्य पदक प्राप्त किया है। हासिल किया। इन सभी ताईक्वांडो खिलाड़ियों को झारखंड राज्य महिला ताईक्वांडो संघ की अध्यक्ष व दुमका जिला ताईक्वांडो संघ की सचिव स्मिता आनंद, ताईक्वांडो प्रशिक्षक शिखा आनंद, रेफरी ट्विंकल कुमारी, बिनीता कुमारी ने बधाई दी है।



 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+919801457777

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page