top of page

दुमका में फिर शर्मसार हुआ शिक्षा का एक और मंदिर


एएन कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप

छात्र समन्वय समिति ने कॉलेज प्रशासन से की प्रोफेसर को निलंबित करने की मांग

दुमका। एसकेएमयू विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दुमका के आदित्य नारायण कॉलेज के प्रोफेसर डॉ नीरज प्रसाद पर कालेज की एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ अनुचित रूप से यौन स्पर्श, छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगा है। इस मामले में छात्र समन्वय समिति द्वारा कॉलेज प्रशासन से उस प्रोफेसर को निलंबित कर उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। छात्र नेता श्यामदेव हेंब्रम एवं राजीव बास्की ने एएन कॉलेज के प्रचार्य से मिलकर कहा कि मामले में कोई कोताही न बरती जाए। इस प्रकार के कुकृत्य के लिए समाज में कोई जगह नहीं है।

कॉलेज प्रशासन त्वरित, जरूरी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें अन्यथा छात्र समन्वय समिति आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञात हो कि अपने साथ हुई घटना के संबंध में आवेदन देने के लिए पीड़िता अपने परिजनों के साथ बुधवार के देर शाम मुफस्सिल थाना गई थी। पीड़िता और परिजनों की मुलाकात थाना प्रभारी से भी हुई और उसने आश्वस्त किया कि मामले पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर निखिल मुर्मू, अंकित सोरेन, रितेश मुर्मू आदि मौजूद थे। मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्रा के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है जिसकी जांच करवायी जा रही है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page