भागलपुर तस्करी के लिए ले जाई जा रही 39 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो युवक गिरफ्तार
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jul 20
- 1 min read

शिकारीपाड़ा (दुमका), 20 जुलाई 2025:
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिनरगड़िया में शनिवार की शाम रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन से 39 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब भागलपुर निवासी अमर कुमार तांती एवं मनोज कुमार द्वारा रामपुरहाट से खरीदकर तस्करी हेतु भागलपुर ले जाई जा रही थी।

RPF की जांच के दौरान शराब एक झोले में बरामद हुई, जिसके बाद दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। तत्पश्चात दोनों को जब्त शराब सहित शिकारीपाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस मामले में शिकारीपाड़ा थाना में कांड संख्या 75/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 272, 275, 317(5)(3)(5) एवं BNS 47A उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, और आगे की जांच की जा रही है।









Comments