top of page

170वा हूल दिवस: दुमका से भोगनाडीह रवाना हुआ पदयात्रियों का जत्था


जामा विधायक डा लुईस मराण्डी, कुलपति प्रो. कुनुल, एसपी पीतांबर सिंह खैरवार व डा अमरेन्द्र यादव हुए शामिल

दुमका। 170वा हूल दिवस के अवसर पर गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी, जोहार मानव संसाधन विकास केन्द्र, प्रेम संस्था, अनूसूचित जाति जनजाति रक्षा समिति, होली फेथ चंदरपुरा के संयुक्त तत्वाधान में 26 जून को हूल दिवस पदयात्रा का शुभारंभ सिदो कान्हू चौक (पोखरा चौक) से किया गया। मुख्य आतिथ्य जामा विधायक डा0 लुईस मरांडी, विशिष्ट अतिथि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कुनूल कांदरी, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार, पश्चिम बंगाल से आए मार्शल हेम्ब्रम, राजद जिलाध्यक्ष डा0 अमरेन्द्र कुमार यादव के द्वारा पदयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को अमर शहीद सिदो - कान्हू, चांद - भैरव, फूलो झानो एवं हजार संतालों के बलिदान को स्मरण करते हुए उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि देना है। साथ ही सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना उनके आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा आदिवास समाज के कुरीतियों जैसे नशापान आदि से छुटकारा देने के लिए जागरूकता पैदा करना है। साथ ही बदलते हुए परिवेश में वाश्विक समस्या प्रयवरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेवारी को याद करना है जैसे वन रोपण, जल संरक्षण ,मृदा संरक्षण आदि को बढ़ावा देना है। यह पदयात्रा वर्ष 2005 से प्रत्येक वर्ष अयोजन किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम में होली फेथ स्कूल हेठ कोरोया के छात्रों द्वारा संतालों के पारम्परिक पैकाहा नृत्य प्रस्तुत किया गया। सुर्जुडीह फूलो झानो कोचिंग सेंटर के किशोर हांसदा ने हूल गीत प्रस्तुत कर अमर शहिदों के बलिदानों को याद दिलाया। इस कार्यक्रम में बैसी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गमालिएल हांसदा, संयुक्त सचिव नायकी सोरेन, डा0 सुशील मरांडी सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, कोषधयक्ष सनातन मुर्मू, एलिजाबेथ हेम्ब्रम, वीना रानी मरांडी, प्रदीप मुर्मू, डा लुसू हेम्ब्रम, फाव सोलोमन, फादर जॉन फेलिक्स, मेरीला मुर्मू, इजे सोरेन, मखोदी सोरेन, मनीष किस्कू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बैसी के पूर्व सचिव सुलेमान मराण्डी ने किया।


 
 
 

Kommentare


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page