top of page

12 घंटे में एक दर्जन सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ

ree

12 घंटे में एक दर्जन सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ

दुमका के सरैयाहाट सीएचसी ने अपना ही रेकार्ड तोड़ा

दुमका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरैयाहाट ने एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। महिला चिकित्सक और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभा रानी प्रसाद के योगदान के बाद से अस्पताल लगातार नई उपलब्धियाँ दर्ज कर रहा है।

डॉक्टर सुभाष कुमार की टीम ने कराया 12 संस्थागत प्रसव

दुमका। रविवार की रात चिकित्सक डॉ. सुभाष कुमार के नेतृत्व में महज 12 घंटे के भीतर एक दर्जन संस्थागत प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए। राहत की बात यह है कि सभी जच्चा-बच्चा पूर्णतः सुरक्षित हैं। इस सफल टीम में जीएनएम अर्चना कुमारी, खुशबू कुमारी, तथा सफाईकर्मी माला रानी देवी शामिल थीं।

डॉ. प्रभा रानी को राज्यस्तरीय सम्मान भी मिला

दुमका। सीएचसी सरैयाहाट की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रमाण यह है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अस्पताल ने झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रांची में डॉ. प्रभा रानी प्रसाद को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया था।

अक्टूबर में भी दर्ज हुई थी उल्लेखनीय सफलता

दुमका। सीएचसी सरैयाहाट ने इससे पहले अक्टूबर माह में भी 10 संस्थागत प्रसव कराकर अपनी दक्षता और तैयारियों का परिचय दिया था। लगातार मिल रही सफलताएँ अस्पताल की टीमवर्क और महिलाओं की सुरक्षित प्रसूति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page